एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी
5.50 ग्राम अवैध स्मैक व डिजिटल तराजू के साथ एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा KL DAV कॉलेज ग्राउंड रुड़की से अभियुक्त तरुण कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार को 5.50 ग्राम स्मैक व डिजिटल तराजू के साथ दबोचा गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली गंग नहर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग मु0अ0 अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- तरुण कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मकान नंबर 144 गोविंद नगर मालवीय चौक रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी
1- 5.50 ग्राम स्मैक
2- एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू
पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक नवीन कुमार
2. हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद
3. कांस्टेबल अनिल वर्मा
एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी 5.50 ग्राम अवैध स्मैक व डिजिटल तराजू के साथ एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
