75 वर्षिय बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आकर दर्दनाक मौत।
लक्सर। क्षेत्र मुंडाखेड़ा व खडंजा रेलवे फाटक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। व्यक्ति की पहचान लालू पुत्र कंटू निवासी मुंडाखेड़ा कला के रूप में हुई है।आज 26 अगस्त को मुंडा खेड़ा कला और खंडजा कुतुबपुर गांव के मध्य रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक लगभग 75 वर्ष बुजुर्ग व्यक्ति जा रहा था पीछे से मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में आने से उस बुजुरग की मृत्यु हो गई है।गांव वालों का कहना है कि लालू की रेलवे ट्रैक के पास खेती की जमीन है जहां पर वह प्रतिदिन आना जाना पड़ता है आज भी वह अपने खेत पर ही जा रहा था, जिसकी अचानक मालगाड़ी के चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई है।’मृत्यु की सूचना चेतक पुलिस कांस्टेबल अरविंद कुमार व मनोज कुमार को दी गई।सूचना पर चेतक कर्मी मौके पर पहुंचे और रायसी चौकी को सूचना दी। पुलिस चौकी इंचार्ज रायसी विनय मोहन द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गांव वालों की मदद से पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विनय मोहन द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को ट्रैक से हटाकर सुचारु रुप से ट्रेनों को चालू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव वालों के अनुसार मृतक व्यक्ति की दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं थी।
