जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सोमवार को ज्वालापुर पहुॅचकर कृषि उत्पादन मण्डी समिति का किया स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सोमवार को ज्वालापुर पहुॅचकर कृषि उत्पादन मण्डी समिति का किया स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि नियमित सफाई व्यवस्था की जाये तथा सफाई ठैकेदार को नोटिस जारी किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित किया जाये कि आवंटित दुकानों का संचालन सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा ही किया जाये, यदि दुकान का संचालन अन्य व्यक्ति द्वारा किया जा रहा हो तो आवंटन निरस्त कर दिया जाये। उन्होंने आवंटित दुकाने न खोलने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने परिसर में पड़े कबाड़ को नीलाम करने के निर्देश सचिव समिति को दिये। जिलाधिकारी ने समिति की आय-व्यय, कार्यालय स्टाफ, डिफॉल्टर व्यक्तियों, आरसी, तथा मण्डी समिति संचालन में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 

समिति अध्यक्ष एवं सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान तथा समिति सचिव लवकेश गिरी ने मण्डी समिति की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि मण्डी में लिपिकीय स्टाफ की कमी है तथा ठैकेदारों का विवाद सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण धर्म काण्टा कार्य नहीं कर रहा है, कुछ आंविटत दुकाने बन्द रहने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने एमडी मण्डी परिषद से दूरभाष पर वार्ता कर विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया। 

अध्यक्ष मण्डी समिति एवं नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था का डेली इंस्पेक्शन रजिस्टर बनाया जाये तथा सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन स्पष्ट रिपोर्ट अंकित की जाये, रजिस्टर के आधार पर ही सफाई ठैकेदार का भुगतान किया जाएगा। 

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मण्डी समिति एवं नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव लवकेश गिरी, इन्स्पेक्टर वर्षा गुप्ता, सहायक अभियंता बीसी गुप्ता, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।