बहादराबाद। क्षेत्र गांव शान्तरशाह गैंगरेप हत्याकांड प्रकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है पहले एक पक्ष की ओर से पुलिस ने कार्यवाही की हुई थी अब दूसरे पक्ष के भीम आर्मी नेता ने भाजपा के नेता व अन्यआरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बहादराबाद। क्षेत्र गांव शान्तरशाह गैंगरेप हत्याकांड प्रकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है पहले एक पक्ष की ओर से पुलिस ने कार्यवाही की हुई थी अब दूसरे पक्ष के भीम आर्मी नेता ने भाजपा के नेता व अन्यआरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

भीम आर्मी के नेता नीरज कुमार को फोन पर धमकी देने के आरोप में जयभगवान सैनी को किया नामजद पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर क्रोस केश दर्ज कर जांच शुरू कर दी गुरुवार को  शाहन्तरशाह निवासी अनुज राठौर ने तहरीर देकर नीरज,राधे,विपिन पटेल,तेल्लूराम निवासी गण दौलतपुर,अजय प्रताप सैनी निवासी शाहन्तरशाह पर आरोप लगाया कि मेरा रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट कर तमंचा दिखार जबजस्ती मुझे अपनी गाड़ी पर बैठकर ले जाने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज किया था।

दूसरे पक्ष के भीम आर्मी नेता नीरज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुझे पिछले 10 से 15 दिनों से अलग अलग नम्बरो से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे है कहा जा रहा है कि शाहन्तरशह नाबालिक लड़की के गैंगरेप हत्याकांड प्रकरण में फैसला कराने के दबाव बनाते हुवे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया कि भाजपा नेता जयभगवान सैनी ने पांच फरवरी को कॉल किया और कहा कि लगता है तुम्हें अपने बच्चों से प्यार नही है क्या या शान्तरशाह प्रकरण में फैसला करवा दी नही तो तुझे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।  जान का खतरा देखते हुवे लगभग 9 बजे के करीब अजय प्रताप सैनी नीरज को उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था तभी अचानक से रास्ते में आदित्य राज सैनी निवासी शान्तरशाह,शौरभ सैनी निवासी बहादरपुर सैनी,शिवकुमार सैनी निवासी शान्तरशाह,अनुज राठौर निवासी कुतबपुर मीरपुर,रवि रोड निवासी भारापुर भंवरी,संजय निवासी शान्तरशाह ने रास्ते मे कार व मोटरसाइकिल से रास्ता रोककर मेरे साथ गाली गलौच करते हुवे मारपीट करने लगे और मेरी कनपटी पर तमंचा रख कर कहा कि या फैसला करा दे नही तो तुझे जान से मार देंगे तभी अजय प्रताप सैनी औऱ पीछे से आये अंकित नोटियाल अन्य लोगो ने शोर मचाया तो आरोपी डर कर भाग निकले लेकिन एक आरोपी अनुज को उसकी मोटरसाइकिल सहित पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

वही बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर आयी है तहरीर के आधार पर क्रॉस केस में मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।