हरिद्वार। सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली अजीतपुर से बिशनपुर कुंडी के पास बांध का निर्माण कार्य काफी सालों पहले ठप।
हरिद्वार। क्षेत्र से सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही अजीतपुर से बिशनपुर कुंडी के इस बांध का निर्माण काफी सालों पहले हुआ था।
जब तक सिंचाई विभाग का कार्य एवं बांधों की सुरक्षा यूपी सरकार के अंतर्गत इन बांधों की मरम्मत का कार्य बरसात से पहले करा दिया जाता था लेकिन दुख की बात यह है जब से उत्तराखंड सरकार ने इन बांधों को अपने आधीन लिया है तब से सिंचाई विभाग के द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है जगह जगह पर इन बड़े-बड़े दरार पड़े हुए हैं 2013 की आपदा जिस समय आए थी उस समय भी सरकार की लापरवाही के कारण कोई गांव खाली कराने पड़े थे क्योंकि बिशनपुर कुंडी में यह बांध टूटने वाला था बिशनपुर कुंडी से उस समय बांध टूट जाता तो दर्जनों गांव खाली कराने पड़ सकते थे इस समय बाढ़ का खतरा मंडराता है लेकिन यहां के आला अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण इस बांध को कोई भी देखने वाला नहीं है जगह जगह बड़े-बड़े दरार पड़े हुए हैं अगर गंगा नदी में अधिक जलस्तर बढ़ता है तो दर्जनों गांव की सुरक्षा इस बांध के भरोसे हैं लेकिन पिछले वर्ष भी ग्राम प्रधान कटार पुर के माध्यम से एक पत्र विभाग को सौंपा गया था जिसमें बांध की मरम्मत के लिए राज्य सरकार से प्रार्थना की गई थी लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी इस बांध की कोई सुध लेने वाला अधिकारी नहीं है किसानों को अपने खेतों में आने जाने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बिशनपुर कुंडी गांव का रास्ता भी इसी बांध से जुड़ता है इस बांध के सही ना होने की वजह से आसपास के गांव के लोग काफी परेशान है जैसे रानीमाजरा टांडा भागमल, बिशनपुर कुंडी कटारपुर, शाहपुर ,अजीतपुर, आदि गांव जुड़ते है विभाग के द्वारा जब कार्य नहीं करा तब महंत भगत राम ने अपने निजी खर्च एवं ग्राम वासियों के सहयोग से कार्य कराया था आज ग्रामीणों ने बांध की मरमरत कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि इस बांध की मरम्मत का कार्य कराया जाए ताकि कोई जनहानि ना हो।
