पहाड़ी इलाकों पर बरसात होने से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर,

पहाड़ी इलाकों पर बरसात होने से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर,

लक्सर। बालावाली गंगा में पहाड़ो पर लगातार बारिश होने की वजह से अब मैदानी क्षेत्रों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
इसी बारिश की वजह से गंगा नदी भी पूरे उफान पर है।गंगा खतरे के निशान से भी ऊपर बह रही हैं।आपको बता दें की बीते कई रोज से पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है।जगह जगह भूस्खलन व पहाड़ खिसकने की सूचना भी आ रही हैं।जिससे पहाड़ का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं।वहीं दूसरी ओर इस बारिश के चलते अब मैदानी इलाकों में भी बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा हैं।गंगा नदी पूरे उफान पर है।बालावाली गंगा नदी का मौका मुआयना करने गए लक्सर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया के बारिश की वजह से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।इसी वजह से तटबंध के आस पास के खेतों में गंगा का पानी भर गया हैं।साथ ही तटीय क्षेत्रों के गांवों में एहतियात के तौर पर लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा हैं।वे लोग गंगा के आस पास न जाये।उन्होंने बताया की बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत दी है की आप लोग अपनी ड्यूटी पर सतर्क रहें जिससे कोई हादसा ना हो उससे पहले ही सब को अपनी ड्यूटी पर अलर्ट रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *