रेलवे स्टेशन पर 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप।
लक्सर। क्षेत्र के रायसी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया।आपको बताते चलें रायसी रेलवे स्टेशन पर लाइन पटरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा मिला। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस लक्सर को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई।पुलिस ने फिलहाल पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही जीआरपी एसआई कालिका प्रसाद ने बताया अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।जिसकी आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई।लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई युवक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। व्यक्ति का शव लाइन की पटरी के पास मिला है।शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।युवक का रेलगाड़ी से टकराने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
