हरिद्वार। पथरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
मन्दिर के पुजारी महंत पूर्णागिरि ने बताया की आज के दिन कान्हा जी का जमोत्सव मनाया जाता है और इस मौके पर राधा कृष्ण की झांकी बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया जाता है और आज पूरे विश्व मे कन्हैया जी जनमोत्स्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस मोके पर कीर्तन मंडली में पंडित पुरुषोत्तम गिरी, पंडित मुनेश गिरी पंडित, मोनू गिरि, ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान करके भक्तों के मन को मोह लिया जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तजन मंदिर में उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन ने भी बखूबी से व्यवस्था को बनाए रखने में विशेष योगदान दिया सभी भक्तजनों ने इस अवसर पर भगवान का प्रसाद और आशीर्वाद ग्रहण किया मंदिर में उपस्थित भक्तजन योगाचार्य मनोज गिरी, विपिन,शताक्षी,जग्गा सिंह,अनंत ,अनुपमा, शुभम,सचिन उपस्थित रहे।
