एसडीएम ने दिए जल निकासी व कूड़ा निस्तारण के दिए निर्देश

एसडीएम ने दिए जल निकासी व कूड़ा निस्तारण के दिए निर्देश,

लक्सर। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के द्वारा बताया गया की गुरुद्वारा में बैठक आयोजित कर गांव के लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। साथ ही बैठक में ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा गया जिसमें प्रमुख समस्या जल निकासी कूड़ा निस्तारण व सड़क, गांव के प्रमुख मार्गो पर गोबर डालने आदि की मांग उठाई गई इस संबंध में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के द्वारा सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग से फोन पर बात कर तत्काल सड़क से लगी भूमि में जल निकासी हेतु जेसीबी मंगवा कर जल निकासी सुनिश्चित कराई जाए।
वही डॉक्टर अनिल वर्मा चिकित्सा अधीक्षक लक्सर ललित कुमार लेखपाल कुलदीप कुमार प्रधानाध्यापक व अन्य कर्मचारी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने भी साफ सफाई के संबंध में रुकावट बनने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *