महिला का शव दफना कर आ रहे लोगों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां तीन की मौत आधा दर्जन घायल
लक्सर के खेड़ी खुर्द गाव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पानी की बिजली की मोटर चोरी कर ली थी जिसका आज सुबह दोनो पक्षो को लक्सर कोतवाली में बुलाकर लक्सर पुलिस ने मामले का निबटारा कर दिया था लेकिन चोरी करने वाले पक्ष ने आज दोपहर के समय एक महिला के शव को दफना कर आ रहे दूसरे पक्ष के लोगो पर घात लगाकर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी जिससे कई लोगो को गोलियां लगी और गोली लगने से 3 लोगो की मौत हो गई साथ ही आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए घायलो को लक्सर पुलिस ने उपचार के लिये भिजवा दिया जहा से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया है गाव में तनाव का माहौल बना हुआ है । गाव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है
वही गांव में पहुंचकर हमने मृतकों के परिजनों से बात की उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष ने हमारी बिजली की मोटर चोरी कर ली थी जिसकी तहरीर हमारे दुवारा लक्सर पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और आज सुबह दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर मामले को शांत कर दिया गया हमारे परिवार में आज एक महिला की मौत आकस्मिक मौत हो गई थी जिसे दफना कर हम लोग वापस आ रहे थे कि दूसरे पक्ष के लोगो ने हमारे ऊपर घात लगाकर गोलियां चलाना शुरू कर दी जिससे कई लोगो को गोली लगी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया है
वही हमने मौके पर पहुंचे एस एस पी हरिद्वार से बात की ओर हुए विवाद के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि आज करीब 2:30 बजे हमें जानकारी मिली खेड़ी खुर्द गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है जिसमें अंधाधुंध गोलियां चलाई गई हैं जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं घटना की जानकारी मिलते ही हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अब मौके पर हम भी पहुंच गए हैं विवाद की जांच की जा रही है जांच के उपरांत ही कुछ कहना सही होगा
