हरिद्वार। महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड श्रीमती बेबी रानी मौर्या ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की साथ ही गंगा आरती में प्रतिभाग किया।
प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना मां गंगा से की। इस अवसर पर गंगा सभा के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल को गंगाजलि भेंट की।
इसके उपरांत श्रीमती मौर्या ने सिद्ध पीठ दक्षिण काली मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानन्द गिरी जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
महामहिम राज्यपाल तदोपरान्त कनखल हरिद्वार स्थित जगत्गुरू आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गंगा सभा, प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सचिव वीरेन्द्र कौशिक, अवधेश कौशिक, शैलेश मोहन, उज्जवल पंडित, शिवांश झा आदि उपस्थित थे।
