कोरोना काल में ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए CFO हरिद्वार द्वारा ऑक्सीजन प्लाटों का किया गया निरीक्षण≤
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की समस्या के दृष्टिगत आज दिनांक 06/05/21 को जनपद CFO हरिद्वार नरेन्द्र सिंह कुंवर द्वारा ऑक्सीजन प्लांटो का निरीक्षण करते हुए प्लांट के अंदर Rifling किए जाने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर को हाइड्रोलिक प्रेशर टेस्टिंग करके भरने के निर्देश दिए साथ ही कोई भी ऑक्सीजन सिलेंडर बिना सुरक्षा कैप के डिलीवर ना किया जाए, डिलीवरी के दौरान डिलीवर को अच्छी तरह ऑक्सीजन सिलेंडर के बारे में जानकारी दी जाए व प्लांटों के अंदर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखा जाए जिससे इस महामारी के दौरान कोई भी घटना ना हो।
सभी प्लांटों के प्रबंधकों को इस महामारी के दौरान अधिक से अधिक ऑक्सीजन की सेवा देकर जनमानस की सेवा करने की अपील की गई।
