जन विकास कल्याण समिति ने शहरी विकास मंत्री के बयान की कड़ी निदा की,
लक्सर। मे जन विकास कल्याण समिति द्वारा शहरी विकास मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की गई।जिसमें शहरी विकास मंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी नक्शा पास कराने की अनिवार्यता जताते हुए।इसका अधिकार जिला पंचायतों को देने का प्रस्ताव अपने विभाग को तैयार करने को कहा है।समिति द्वारा मुख्यमंत्री को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दिया जिसमे कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाने की प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार के नक्शा बनाने की अनुमति को थोपे जाने का समिति कड़ा विरोध करेगी।
इस संबंध में समिति द्वारा आज एक व्यापक बैठक कर आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की गई।इस मौके पर कुशलपाल सैनी, धर्मराज चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख खानपुर विनोद चौधरी,राम गोपाल चौहान, नाथूराम शर्मा सुरेंद्र सैनी, कश्यप, जोगिंदर चौधरी, अजित पवार, सुखबीर सिंह महेंद्र सिंह रविपल सैनी राजकुमार आदि मौजूद रहे।
