आबकारी विभाग का अनोखा कारनामा तीन स्कूलों और एक़ चिकित्सालय के बीच खुलवा दिया शराब का ठेका, कॉलोनी की महिलाओ का सडक पर निकलना हुआ मुश्किल।

आबकारी विभाग का अनोखा कारनामा तीन स्कूलों और एक़ चिकित्सालय के बीच खुलवा दिया शराब का ठेका, कॉलोनी की महिलाओ का सडक पर निकलना हुआ मुश्किल।

बहादराबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब की दुकान ऐसे स्थान पर खुलवादी जहाँ से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक़ चिकित्सालय है और सामने ही संस्कृत वि. वि. है, उसके कुछ ही दूरी पर दो स्कूल पढ़ते है स्याम होते ही शराबीयो का जमघट कॉलोनी के राश्तो पर लगने लगता है जिस कारण कॉलोनी की महिलाओ का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है हर समय शराब की दुकान पर शराब लेने वालों की भीड़ लगी रहती है और शराब पीकर हंगामा करने से महिलाओ और बच्चों का सडक पर चलना मुश्किल हो गया है l बीती रात ठेके से शराब खरीद कर कार चालकों ने लक्ष्मी विहार कॉलोनी के राश्ते पर कार रोक कर शराब पीना शुरू किया तो महिलाओ ने उनको रोकना चाहा लेकिन शराबी लोगो ने एक न सुनी और उल्टा कहा कि शराब के ठेके क़ो हटवाओ तब से उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है अगर ठेके क़ो बस्ती से दुर नहीं किया गया तो कॉलोनी वासी आंदोलन पर मज़बूर होंगी, हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और शराब पी रहे कार चालकों को दौड़ाया।

आपको बतादे की जिस स्थान पर ठेका है वहां एक़ जच्चा बच्चा हॉस्पिटल है जहाँ दिन रात महिलाओ का आना जाना लगा रहता है, ठेका ठीक हॉस्पिटल के मुख्य गेट के किनारे खोल दिया है, वही उसके सामने से ही स्कूल के बच्चे स्कूल जाते हैं, शराबीयो के जमघट से आये दिन खतरा बना रहता है सामने ही उत्तराखंड संस्कृत वि. वि. हैं जहाँ छात्र/ छात्राए बड़ी संख्या में पढ़ने आते हैं, अब उन्हें भी अपनी सुरक्षा का खतरा उत्पन्न हो गया हैं।

इस मौके पर कॉलोनी वासी महिपाल, विक्रांत, अमर, रघुनाथ, कुंवारपाल, सोम धनगर, नवीन कुमार, भारत भूषण, सुधा, शिवानी, पुष्पा आदि ने जिलाधिकारी से मांग कि हैं कि कॉलोनी में शांति बनी रहे और महिलाओ बच्चों क़ो स्कूलों में आने जाने के दौरान किसी हाद से जा सामना न करना पड़े इस लिए ठेके क़ो कॉलोनी से दुर खोला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *