ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर की दोबारा चार्ज देने की मांग,

ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर की दोबारा चार्ज देने की मांग,

लक्सर। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर एक प्रार्थना पत्र देकर दोबारा चार्ज देने की मांग की है। ग्राम प्रधानों के द्वारा पत्र में मांग की गई है।की ग्राम पंचायत में प्रशासक केवल 6 माह के लिए चार्ज ले सकता है।जिनका वक्त पूरा हो रहा है उसी कारण से ग्राम पंचायत के काम अटके हुए हैं। उसी को देखते हुए हरिद्वार जिले के सभी ग्राम प्रधान को चार्ज दिया जाए।जिससे गांव में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अभी चुनाव कराने की सरकार की मंशा नहीं है।इसीलिए हरिद्वार जिले के ग्राम प्रधानों को तुरंत चार्ज दिया जाए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देने वालों में साधु राम सैनी ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन लक्सर ,शादाब प्रधान सुल्तानपुर, प्रवीण कुमार प्रधान रायसी ,पवन सैनी प्रधान इस्माइलपुर, प्रदीप प्रधान,पवन पाल, प्रमोद प्रधान, सुधीर प्रधान, मनीष प्रधान, जितेंद्र प्रधान ,राकेश प्रधान,रामकुमार प्रधान भगतनपुर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *