नशे को जड़ से खत्म करने के किये लिए जनप्रतिनिधियों के साथ सीओ ने की मीटिंग,
पथरी। थाने में ब्रहस्पतिवार को लक्सर सीओ बहादुर सिंह चौहान, एसओ रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान के नेतृत्व में ब्रहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग की गई जिसमें नशे पर ज्यादा जोर दिया गए ओर कहा कि रोकथाम के लिए हर गांव में 25 ,25 लोगों की एक टीम बनाई जाएगी टीम द्वारा पुलिस को इंफॉर्मेशन देने के बाद अवैध तरीके से नशे के कारोबा करने वालो पर शिकंजा कसा जाएगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विकास कुमार ने बताया कि लगातार क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालो की जड़े फैलती जा रही है जिसके चलते युवाओं में इसका असर देखने को मिल रहा है अगर इस पर जल्द ही रोक न लगी तो युवा बच्चो का भविष्य खराब होने का खतरा बना हुवा है। इसी प्रकार से क्षेत्र की अलग अलग पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात बताई जिन पर अलग से बैठकर एसओ रविन्द्र कुमार ने सभी की शिकायतें सुनी ओर उनको पूरा करने का अस्वासन भी दिया।इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद हारून, नूतन कुमार ,सुखपाल सिंह, सुखबीर सिंह, विकास कुमार, मोहलहड़ सिंह राणा, रविंद्र सिंह, अब्दुल रहमान, शहरूबान, सौरव शर्मा, डॉक्टर मुबारक, पलटू प्रधान, जोरा सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अरविंद कुमार, चंद किरण सिंह, सलीम, साजिद अंसारी जिला अध्यक्ष, फुरकान अहमद जिला पंचायत सदस्य ,आदि लोग मौजूद रहे।
