संजय लाम्बा हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार दौरे पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर कई तंज कसे।

संजय लाम्बा हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार दौरे पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर कई तंज कसे।

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज कांग्रेस पार्टी देशभर में हर जगह 12 शिवालयो पर पूजा अर्चना कर महादेव की प्रार्थना कर रही है, उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस गंगा भक्त है, शिव भक्त है, और देव भक्त भी है, उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह नहीं है जो कि तत्व निकालती है, कांग्रेस पार्टी तत्व की जगह सत्व निकालने का काम करती है , उन्होंने कहा कि आज जनता अपने पेट की तरफ, बेरोजगारी की तरफ, महंगाई की तरफ, और विकास की तरफ देख रही है, पूर्व मुख्यमंत्री ने तीखा वार करते हुए कहा कि भाजपा लाख शीर्षासन कर ले लेकिन जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं है, जनता एक बार भाजपा के द्वारा ठगी जा चुकी है लेकिन अब जनता जाग चुकी है और भाजपा को आने वाले चुनाव में जनता तड़ीपार करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *