7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2अभियुक्त गणों को किया गिरफ्तार।

7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2अभियुक्त गणों को किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवेध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे से जुड़े ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए है। तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार के आदेश एंव क्षेत्राधिकारी रुड़की के निकट पर्येवेक्षण में कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में नशे के विरुद्ध प्रभावी ढंग से अंकुश लग सके । इसके लिये प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरी0 औऱ चौकी/ हल्का प्रभारियों के साथ टीमें गठित की गयी है । जिसके तहत थाना क्षेत्र में सदिंग्ध स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ,तथा थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसके परिणाम स्वरुप पुलिस टीम को गोशाला तिराहा के पास 2 युवकों को चैकिंग के दौरान रोका गया तथा पूछताछ कि गयी तो पहले युवक ने अपना नाम उवेश पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम पाडली गुज्जर कोतवाली गंगनहर व दूसरे युवक ने अपना नाम मुद्दसिर पुत्र शाहदाब निवासी पाडली गुज्जर कोतवाली गंग नहर जिला हरिद्वार बताया गया। जिनके कब्जे से 7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर पर क्रमशः मु0अ0स0 671/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट तथा मु0अ0स0 672/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है। आज अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त
उवेश पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम पाडली गुज्जर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार
मुद्दसिर पुत्र शाहदाब निवासी पाडली गुज्जर कोतवाली गंग नहर जिला हरिद्वार
बरामद माल का विवरण
7ग्राम अवैध स्मैक
2- इलेक्ट्रॉनिक तराजू
पुलिस टीम में
उप निरी0संदीप चौहान,
का0 99 हसन जैदी,
1567 विनोद बड़थ्वाल,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *