(संजय लाम्बा हरिद्वार ) गणेश जोशी मंत्री सैनिक कल्याण, औधोगिक विकास, लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम, खादी व ग्रामो उदयोग ने कनखल् स्थित् हरिहर आश्रम में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरीजी महाराज से मुलाकात  कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद केबिनेट मंत्री गणेश जोशी जगदगुरु आश्रम कनखल् पहुंचे, जहाँ उन्होंने शंकराचार्य राजराजेस्वराश्रम से मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद लिया । जगदगुरु आश्रम से गणेश जोशी श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा पहुँचे, जहाँ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज से भी उन्होंने मुलाकात की तथा आशीर्वाद लिया। उसके बाद सिडकुल फेक्ट्री सेक्टर 10 एएलपीस इंस्टीज लिमिटेड पहुँचकर निरक्षण किया।

निरंजनी अखाड़े में ही संस्कृत भारती के प्रतिनिधि मंडल द्वारा केबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर संस्कृत भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ ही संस्कृत भारती द्वारा प्रकाशित की जा रही स्मारिका के विषय में चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा संस्कृत भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। मंत्री द्वारा संस्कृत भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उनके द्वारा संस्कृत के विकास के लिए सरकारी स्तर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया साथ ही संस्कृत को संस्कृति का मूल बताया।
इसके उपरांत गणेश जोशी मायापुर से सीधे सिडकुल सेक्टर 10 स्थित एएलपीएस इंडस्ट्री लिमिटेड पहुँचे जहाँ विगत दिनों आगज़नी की घटना हो गयी थी, उसका उन्होंने विस्तृत निरीक्षण किया तथा वहाँ उपस्थित अधिकारियों से आगजनी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में उद्योगों में ऐसी व्यवस्था रखें कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग, प्लांट हेड कांति घोष, एच आर हेड महेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *