(संजय लाम्बा हरिद्वार) आगमी 11 नवंबर को ज्वालापुर विधानसभा में होगा किसान मेले का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेगें शिरकत।

(संजय लाम्बा हरिद्वार) आगमी 11 नवंबर को ज्वालापुर विधानसभा में होगा किसान मेले का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेगें शिरकत।
सुरेश राठौर ज्वालापुर विधायक ने आज अपने कैम्प कार्यालय में किसान मेले के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 नवंबर को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमे उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे । उन्होने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा किसान बहुमूल्य क्षेत्र है ।जिसको लेकर इस किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले के माध्यम से किसानों को दी जाने वाली सुख सुविधाएं के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जानकारी दी जाएगी विधायक सुरेश राठौर ने बताया कि इस मेले में सभी समाज व सभी धर्मों से लगभग पंद्रह से बीस हजार किसान शामिल होंगे। मेले के आयोजन की सभी तैयारियो को पूर्ण कर लिया गया है व पूरी विधानसभा में प्रचारक वाहन के द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *