एसडीएम ने गन्ना तौल केंद्र पर लगाई रोक।
लक्सर। क्षेत्र के कुंडी भगवानपुर गांव में एसडीएम वैभव गुप्ता ने गन्ना तोल केंद्र पर रोक लगा दी।वहीं जानकारी देते हुए एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया की कुंडी भगवानपुर गांव में गन्ना तौल केंद्र पर बिना बाट माप विभाग से सत्यापन कराए गन्ने का तोल कार्य चल रहा था। जिस पर रोक लगा दी गई है।और निर्देशित किया गया है। कि बाट माप विभाग के सत्यापन के बाद ही गन्ने के तोल का कार्य करेंगे जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या कोई विवाद उत्पन्न ना हो सके।उन्होंने यह भी बताया कि साथ ही गन्ना सचिव को भी निर्देशित किया गया है।कि इस तरह के निर्देश सभी गन्ने तोल केंद्रों पर दिए जाएं।
