उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार पहुँचे। जहाँ उन्होंने दिवंगत पत्रकार और साहित्यकार कमलकांत बुधकर के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
इसके बाद हरिहर आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर राजराजेश्वरानंद से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि साहित्यकार कमलकांत8 बुधकर का अचानक चले जाना पत्रकार और साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। वो हरिद्वार के ही नही बल्कि देश के जाने माने साहित्यकारों में से एक थे, उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा।
