सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी के बयान से भड़के भाजपा ने कांग्रेस नेता का पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग की।
लक्सर। सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विमोचन के बाद सामने आए तथ्यों को लेकर भड़के भाजपा व हिंदू संगठनों ने आज खानपुर तिराहे पर कांग्रेस नेता का पुतला दहन किया सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है भड़के भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने आतंकवादी संगठन के साथ हिंदू संगठनों की तुलना कर हिंदू संगठनों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है जो निन्दिये हैं उन्होंने कहा कि देश में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया है तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पवार ने कहा कि सलमान कुरेशी व रसीद अल्वी ने एक पुस्तक का विवेचन किया है जिसमें हिंदुओं पर अपमानजनक शब्द तथा भगवान श्रीराम के लिए भी आपत्तिजनक शब्द कहे ऐसे आदमी के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए तथा कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं से कहे के अपने रवैया बदले और कहा कि राशिद अल्वी ने श्री राम का नाम लेने वालों को निशाचर की संज्ञा देकर हिंदू संगठनों पर सीधा हमला बोला है तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन सिंह अवाना ने कहा जिसके लिए उन्हें कभी भी नहीं बख्शा जाएगा हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेश पार्टी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया है साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आगाह किया है कि कांग्रेस अपने नेताओं की बड़बोली पर अंकुश लगाए अगर ऐसा नहीं होता है तो बीजेपी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस का पुरजोर विरोध करेंगे इसके लिए चाहे उन्हें सड़कों पर उतरना पड़े या फिर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई भी कदम उठाना पड़े इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। इस अवसर पर सुभाष सैनी, मनोज पवार, मदन सिंह अवाना, सुधीर कुमार, मनोहर लाल, ललिता, अजय खटाना, गौरव गिरी ,चंद्रा रेखा रानी ,आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू संगठन के लोग मौजूद रहे।
