आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री पहुचे पंचवली मंदिर किया सभा को संबोधित।
लक्सर। क्षेत्र के पंचवली शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भीड़ इकट्ठा नहीं कर पाए मात्र 40 आदमी कार्यक्रम में पहुंचे कुर्सियां खाली देख मंत्री अचंभित रहे फिर भी राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा की जब से उत्तराखंड बना है तब से कभी भाजपा की सरकार कभी कांग्रेस की सरकार लोगों को गुमराह करने पर लगी हुई है और इनके जो वादे हैं घोषणा पत्र हैं उन्हें उठाकर देख लो इन्होंने अगर कोई भी घोषणा पत्र अपने द्वारा दिया गया पूरा किया हो भारत में केवल एक ही पार्टी है जो अपने घोषणापत्र को दिल से बनाती है और जनता से सवाल पूछ कर उसको लागू करती है और दिल्ली के घोषणापत्र को उठा कर देख ले हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ने जो कहा था वह करके दिखाया उन्होंने यह भी कहा कि अगर उत्तराखंड में हमारी सरकार आई तो हम लोगों को बिजली पानी शिक्षा चिकित्सा फ्री उपलब्ध कराएंगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर बेरोजगार नौजवानों की नौकरी नहीं लगी तो एक परिवार के एक सदस्य को ₹5000 भत्ता दिया जाएगा इस सभा में डॉक्टर मोहम्मद यूसुफ अंसारी आजम अली सोनू अंसारी आदि सहित सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
