संजय ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।।
लक्सर। खानपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री संजय ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा के नए पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया ।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए थोड़ा ही सही उनका सम्मान किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पार्टी में जिसे भी पार्टी टिकट देगी उसी के साथ खड़ा होकर काम किया जाएगा। भाजपा सभी 70 विधानसभा सीटो पर मजबूर प्रत्याशी को लड़ाएगी।और पार्टी जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी। जिसके साथ हम सब को दिलों जान से काम करना होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी ने कहा कि हमारी पार्टी में नए पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को आज सम्मानित किया जा रहा है। जिसका हम सब दिल खोल कर समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी।उसके साथ हर कार्यकर्ता दिलो जान से साथ रहेगा।और पार्टी को जिताने का काम करेगे।
