बृहस्पतिवार को ग्राम अंबूवाला में रायबहादुर नारायण सिंह शुगर मिल लक्सर के तोल केंद्र का उद्घाटन जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निर्देशानुसार अंबूवाला में लक्सर शुगर मिल के तोल केंद्र का शुभारंभ किया गया है, जिससे कि गन्ना किसानों को गन्ना सप्लाई करने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि गन्ना मंत्री गन्ना किसानों की हर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की घटतोली और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम में गन्ना केंद्र के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक अंकित चौहान ने कहा कि जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित हो जाएगा। इसके लिए समीक्षा चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद किसानों के साथ सभी वर्ग के लोगों के हित के लिए योजना तैयार कर उन्हें धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोहनवीर पाल, अरविंद प्रधान, राजेंद्र प्रधान, राजेंद्र चौहान, खलील अहमद, जाहिद अली, रमेश ममगाईं, नवाब अली, चंद किरण सिंह समेत भारी संख्या में किसान शामिल हुए।
