किशोरी को भगाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बहादराबाद। क्षेत्र में बीते दिनों एक गांव से युवक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था जिसके चलते इस मामले में किशोरी की माता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था जिसके चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किशोरी को ढूढ़ने व आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने आरोपी अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी जिसके चलते मुखबिर सूचना तंत्र द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में है पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में अभियुक्तों की तलाश में एक टीम का गठन किया गया जिस टीम में थाना बहादराबाद कार्यवाहक महेंद्र पुंडीर एसआई ,ज्वालापुर नितेश शर्मा ,उप निरीक्षक राखी रावत, थाना श्यामपुर चंद्र भारद्वाज, उपनिरीक्षक हेमंत भारद्वाज, कॉन्स्टेबल बलबीर चौहान, कॉन्स्टेबल बारू दत्त, एसओजी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर, माय टीम कॉन्स्टेबल वसीम ,कॉन्स्टेबल नरेंद्र हेड, कांस्टेबल सुंदर सिंह, कॉन्स्टेबल पदम, कॉन्स्टेबल अजय, कॉन्स्टेबल नरेंद्र, संयुक्त टीम के द्वारा ज्वालापुर नहर पट्टी से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया युवती को पुलिस द्वारा मेडिकल के लिए भेज दिया गया है एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *