तीनो कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद किसानों में खुशी की लहर पटाके पटका कर एक दूसरे को मिठाई बाटकर मनाए खुसी।

तीनो कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद किसानों में खुशी की लहर पटाके पटका कर एक दूसरे को मिठाई बाटकर मनाए खुसी।

लक्सर। क्षेत्र मे आज केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ रही है।हर किसी किसान के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। हमने सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों के वापस लिए जाने की घोषणा को लेकर खेतों में जाकर किसानों से बात की किसानों ने खुशी का इजहार करते हुए। कहा कि आज हमें बेहद खुशी हो रही है। 11 महीने से लगातार चल रहा हमारा संघर्ष आज पूरी तरह सफल हो गया हैं।आज किसानों की जीत हुई है और सरकार बैकफुट पर आ गई है।आखिरकार किसानों का संघर्ष व बलिदान काम आया किसानों की बात माननी पडी और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की अगर सरकार 11 महीने पहले हमारी मांग मान लेती तो हमें इतना लंबा संघर्ष नहीं करना पड़ता न ही किसानों को बलिदान देना पड़ा किसानों ने कहा कि मृतक किसानों को सरकार मुआवजा दे। एमएसपी को लेकर जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार को जल्दी ही एमएसपी पर संसद में कानून लाना होगा।और उसे पूरी तरह लागू करना होगा किसान सरकार के साथ हैं।किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मोके पर प्रदीप चौधरी किसान जगबीर सिंह पूर्व प्रधान, विजेंदर चौधरी, भंवर सिंह, कमल चौधरी, आरिफ प्रधान , चौधरी कीरत सिंह, अनुज सैनी, संजय सैनी,रमेश चंद्र, राहुल सैनी, अनुज चौधरी, करण, भगत, मुन्नू चौधरी ,बुंदू हसन, नईम अहमद, किसान नेता, शमशाद सदर, वाजिद, सहित आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *