बहादराबाद। सीमा डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के विद्यार्थी मनोकान्त ने उत्तराखंड का खिताब हासिल किया हैं। शुक्रवार लक्ष्मी विहार बहादराबाद स्थित अपने निवास पर पहुंचने पर मनोकान्त के परिजनों ने स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए आस-पास के परिजनों ने भी बधाई दी।
देहरादून में उत्तराखंड कल्चर वर्ल्ड की और से आयोजित इस प्रतियोगिता में कोटद्वार, हल्द्वानी,ऋषिकेश,हरिद्वार, देहरादून,सहित उत्तराखंड के सभी जनपदों से युवाओं ने प्रतिभाग किया था।जिसमें निर्णायक मंडल सोना मिस इंडिया और अंकिता मिस गढ़वाल और अमन अंसारी मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। मनोकान्त सिंह के पिता सत्यपाल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहाल्की किशनपुर में शिक्षक हैं।जबकि इनकी माता विक्की सिंह आदर्श इंटर कॉलेज खेड़ली शिक्षिका पर हैं।
मनोकान्त सिंह के पिता सत्यपाल सिंह बताते हैं कि कक्षा आठ में राष्ट्रीय ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुका हैं। बीते वर्ष उत्तरांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुई प्रतियोगिता में सीमा डेंटल में भी प्रतिभाग किया था।जिसमें भी मनोकांत ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की थी।इस सफलता का सारा श्रेय अपनी बहन इंदु को दिया हैं।
