श्रीफाउंडेशन ट्रस्ट इकाई श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा चार गरीब कन्याओं के विवाह हेतु बर्तन सेट दिए।
लक्सर। श्रीफाउंडेशन ट्रस्ट इकाई श्रीसीमेंट लिमिटेड द्वारा शनिवार को चार गरीब कन्याओं के विवाह हेतु बर्तन सेट दिए, जिसमें कुमारी प्रियंका पुत्री बोहता सिंह निवासी भीकमपुर जीतपुर, कुमारी संजना पुत्री राजपाल कश्यप लक्सर हरिद्वार, कुमारी मंजिता पुत्री श्याम कुमार महाराजपुर कला रायसी, कुमारी स्वाति पुत्री रमेश प्रजापति, करना, कुतुबपुर जो बहुत गरीब परिवार से है।हालात देखते हुय श्रीफाउंडेशन ट्रस्टी इकाई श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा विवाह में सहायता हेतु छोटे बड़े 46 बर्तन सेट दिए, श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अब तक 96 गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में सहायता स्वरूप बर्तन सेट प्रदान किए जा चुके हैं, देखा जाए तो लक्सर क्षेत्र में और भी बड़ी कंपनियां हैं जो गरीब यह सरकारी संस्थानों में आज तक कोई सहयोग नहीं कर पाए लक्सर क्षेत्र में मात्र एक श्री फाउंडेशन ट्रस्ट इकाई श्रीसीमेंट लिमिटेड ऐसी एक मात्र ऐसी कंपनी है जो लक्सर क्षेत्र मैं तत्पर सहयोग करने के लिए तैयार रहती है इस मौके पर विधायक लक्सर संजय गुप्ता व महाप्रबंधक आलोक मुरलिया महान दिल रखने वाले ने इस मौके पर कहा श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुंदरीकरण के कार्यक्रम लक्सर में चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन लक्सर और पंचेश्वर महादेव मंदिर में भी बैठने की व्यवस्था हेतु बेन्च दी गयी हैं इसके अलावा स्कूलों का सौंदर्य करण चल रहा है और गांव में सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स भी चलाए जा रहे हैं, और यह भी कहा श्रीसीमेंट प्रोजेक्ट नमन के तहत जो शहीद परिवारों को सीमेंट दे रहा है
श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट का लक्ष्य आने वाले कुछ कार्यक्रम के दौरान आसपास के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 1000 बच्चों को स्कूल बैग सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर का वितरण किया जाएगा I
साथ ही साथ सामुदायिक केंद्रों पर स्टील की बेंच का वितरण तथा आसपास के सरकारी स्कूलों का सौंदर्य करण भी किया जाएगा I
