खनन पट्टे का किया निरीक्षण, मिली भारी अनियमितताओं, के चलते पट्टा बंद करने के दिए आदेश।
लक्सर। क्षेत्र के नेहन्दपुर सुठारी गांव में मत्स्य पालन के रूप में पट्टा आवंटित किया गया है कुछ नियमों के प्रतिबन्ध के साथ यह खनन पट्टा चलाने की अनुमति प्रदान की गई थी लेकिन पट्टा धारकों की लापरवाही के चलते नियमों का पालन नहीं किया गया और क्षेत्रीय लोगों द्वारा मामले की शिकायत लक्सर उप जिलाधिकारी से कर दी गई उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने आज मत्स्य पालन के लिये इस खनन पट्टे का निरीक्षण किया और भारी खामियां पाई गई उप जिला अधिकारी ने बताया कि जिस जगह मत्स्य पालन के लिए खनन किया जा रहा है वहां कैमरे की कवरेज नहीं है खनन सामग्री तोल के लिए जो कांटा लगाया गया है उसके वजन में भी भारी अंतर पाया गया है जो रमन्ना पट्टा धारक की ओर से जारी किया जाता है वह भी सही नहीं है इस तरह की और भी अन्य खामियां पाई गई हैं जिनके चलते फिलहाल पट्टा धारक को इस पट्टे को बंद करने के आदेश दिए गए हैं खामियां दूर कर उनका सर्टिफिकेट देने के बाद ही पट्टे में खनन का कार्य शुरू हो सकेगा जब तक यह खामियों को दूर नहीं करेगा तब तक यह खनन पट्टा पूरी तरह बंद रहेगा अगर इस बीच अन्य खामियां पाई जाती है तो पट्टा धारक के खिलाफ अन्य संबंधित कार्रवाई की जाएंगी।
