बहुउद्देशीय शिविर आयोजन के सम्बन्ध में

बहुउद्देशीय शिविर आयोजन के सम्बन्ध में ।
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया कि प्रमुख सचिव उत्तराखण्ड शासन, समाज कल्याण अनुभाग, देहरादून विधायक, विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा व मुनीश कुमार सैनी, अध्यक्ष ओम ग्रुप ऑफ कालेज रूड़की के अनुरोध पर मंत्री, परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं आबकारी विभाग उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये जाने एवं विभाग की पेंशन व अन्य कार्यों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में कोविड -19 के संक्रमण से सम्बन्धित गाईड लाईन का पालन करते हुए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन दिनांक 25 नवम्बर, 2021 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खानपुर में, 26 नवम्बर, 2021 खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय लक्सर में, 30 नवम्बर, 2021 को नगर पंचायत परिसर झबरेड़ा में, 01 दिसम्बर, 2021 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नारसन में, 06 दिसम्बर, 2021 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय रूड़की में, 07 दिसम्बर, 2021 को जनता इं0 कॉ0 माजरी गुम्मावाला में, 10 दिसम्बर, 2021 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय भगवानपुर में, 14 दिसम्बर, 2021 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय बहादराबाद में, 15 दिसम्बर, 2021 को ग्राम पंचायत भवन धनौरी में, 17 दिसम्बर, 2021 को ग्राम पंचायत भवन भारापुर में, 21 दिसम्बर, 2021 को ग्राम पंचायत भवन ईमलीखेड़ा में तथा 23 दिसम्बर, 2021 को बाल्मीकि बस्ती जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में यह शिविर आयोजित किये जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 10ः00 बजे से प्रारम्भ होंगे।
बहुउद्देशीय शिविर हेतु संबंधित खण्ड विकास अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।