26 नवम्बर को सँविधान दिवस मनाया जायेगा।
लक्सर। कांग्रेस के नेताओं ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाएगा बालेश्वर सिंह टिहरी जिले के सह प्रभारी उत्तराखंड प्रदेश के कांग्रेस सचिव ने बताया कि 26 नवम्बर को ग्राम तेलीवाला धनोरी में संविधान दिवस मनाया जाएगा उसमें उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार, भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ,कलियर क्षेत्र से विधायक फुरकान अहमद, मंगलौर क्षेत्र के विधायक काजी निजामुद्दीन,इस संविधान दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित होंगे उन्होंने इस संविधान दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अनुयायियों से एवं दलित समाज से संपर्क किया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से बालेश्वर सिंह प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी तीरथ पाल रवि महामंत्री दलित एकता मंच बुध सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य बी एस तेजयान, ऋषि पाल बाल्मीकि,विशाल राठौर,विजयपाल,भूपसिंह, विकास कुमार सोनू ,पालीवाल, राजकुमार, पूर्व बीडीसी रकम सिंह, अभय कुमार ,रोहित कुमार, प्रवीण कुमार, आदि ने दर्जनों गांव का दौरा किया और सभी को इस संविधान दिवस में आने की अपील की है।
