सोने के जेवरात चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
हरिद्वार। थाना कनखल पर मुकदमा वादी कृष्ण कन्हैया रंगा पुत्र रामगोपाल रंगा निवासी पुरुषोत्तम विहार थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा एक तहरीर थाना कनखल पर दी थी,जिसमें उनकी माता चंदादेवी को जगजीतपुर क्षेत्र में गई थी जिन्हें सांप की केचुली दिलाने के नाम पर कुछ अज्ञात व्यक्ति मातृसदन पुल से जंगल में ले गए और उनकी माता को पत्थर से सिर पर हमला कर घायल कर 2 जोड़ी कंगन सोने के एक अंगूठी सोने की लूट ले गए उक्त प्रार्थना पत्र पर थाना कनखल पर आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर के अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार प्रभारी चौकी जगजीतपुर थाना कनखल के सुपुर्द की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष कनखल द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया, दौरान विवेचना विभिन्न संदिग्धों से पूछताछ, सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया मुखबिर तंत्र सक्रिय किया रात्रि में उप निरक्षक खेमेंद्र गंगवार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मात्रसदन पुल के नजदीक सुशील नाथ पुत्र दर्शन सिंह निवासी सपेरा बस्ती भनियावाला देहरादून हाल निवासी चंडी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार, शाहरुख खान पुत्र धर्मपाल निवासी चंडी घाट थाना श्यामपुर हाल निवासी सपेरा बस्ती निकट मातृ सदन आश्रम थाना कनखल हरिद्वार जम्मी नाथ पुत्र जाला नाथ निवासी सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी हरिद्वार को लूटे गए 3 कंगन पीली धातु एवं एक अंगूठी पीली धातु के गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त शाहरुख खान की निशानदेही पर को घटना में प्रयुक्त खून आलूदा पत्थर भी बरामद किया गया है अभिगण द्वारा पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले सुशीलनाथ की मुलाकात चंडीघाट पर एक महिला से हुई थी जिसको किसी काम से सांप की केचुली चाहिए थी को वह महिला मातृसदन पुल के पास आई।जहां अभियुक्त सुशीलनाथ अभि0शाहरुख खान अभि0 जम्मीनाथ ने महिला के सोने के गहने देखकर उसको लूटने तथा जान से मारने की योजना बनाई योजना अनुसार सुशील व जम्मीनाथ अपने साथ महिला को मातृसदन पुल पर महिला को ले जाकर शाहरुख खान के साथ मोटरसाइकिल पर केचुली दिलाने के लिए जंगल में भेज दिया जहां योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्त शाहरुख खान ने महिला का मुंह पकड़ कर पत्थर से सिर पर वार किया और बेहोश होने पर मृत समझकर उसके गहने लूट लाया और तीनों अभियुक्तगण ने लुटे गए जेबरातों को आपस में बांट लिया था लूट गए सामान में से सोने का एक कंगन अपने पुत्र फुकारनाथ उर्फ संटू को बेचने के लिए देना बताया है अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस की सराहना व प्रशंसा की गई
गिरफ्तार अभियुक्तगण
सुशील नाथ पुत्र दर्शन सिंह निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला जनपद देहरादून हाल पता चंडी घाट थाना श्यामपुर।
जमी नाथ पुत्र झाला नाथ निवासी सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी। शाहरुख नाथ पुत्र धर्मपाल निवासी चंडीगढ़ थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार हाल निकट मात्री सदन आश्रम कनखल हरिद्वार।फरार अभियुक्त का नाम पता फूकारनाथ उर्फ चंपू पुत्र सुशील नाथ निवासी झुग्गी झोपड़ी चंडी घाट थाना श्यामपुर। पुलिस टीम
थानाध्यक्ष कनखल दीपक कठैत,उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार प्रभारी चौकी जगजीतपुर उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान, पप्पू,विक्टेश्वर, हरेंद्र,भरत बलवंत, पूनम,एसओजी टीम
उप निरीक्षक रणजीत तोमर , वसीम.उपनिरीक्षक वीरेंद्र नेगी थाना पथरी, सुखविंदर थाना पथरी, राजाराम
बरामद माल
तीन सोने की चूड़ियां। एक सोने की अंगूठी। एक पत्थर घटना में प्रयुक्त।
