पथरी प्रेस क्लब ने मनाया संविधान दिवस के मौके पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

पथरी प्रेस क्लब ने मनाया संविधान दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पथरी। धनपुरा स्थित पथरी प्रेस क्लब मे संविधान दिवस मनाया गया और उपस्थित पत्रकारों ने मुंबई में 2611 की हुई घटना में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी इस मौके पर उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर क्लब के संस्थापक पुष्पराज धीमान ने कहा बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो हमें संविधान लिख कर दिया है जिसकी वजह से आज हम अपने अधिकारों का प्रयोग करते हैं उन्होंने अपने शायराना अंदाज में उनके और समाज के लिए जो कहा उस पर उपस्थित पत्रकारों ने तालियों से स्वागत किया उन्होंने कहा जो मान मिला है सम्मान मिला है यह सब संविधान से मिला है मिला होगा किसी को नसीब से हमें तो नसीब भी संविधान से मिला है इस मौके पर एलआईयू इंस्पेक्टर राकेश सिंह बिष्ट, प्रेस क्लब अध्यक्ष शमशेर अली,महासचिव पीयूष चौहान, सचिव अमित कुमार, नंद नवाब मलिक, अनिल वर्मा, नितिन कुमार वरिष्ठ पत्रकार, पुष्पराज धीमान, रोहित सिंह,अजब सिंह चौहान, दिलशाद अली,तंजीम अली, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *