खानपुर खेड़ी मुबारकपुर गांव में वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने संविधान दिवस मनाया।

खानपुर खेड़ी मुबारकपुर गांव में वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने संविधान दिवस मनाया।

खानपुर। क्षेत्र के खेड़ी मुबारिकपुर गाँव मे बड़े हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया
वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी उमेश कुमार शर्मा ने खेड़ी गाँव पहुँचकर जनता का आभार जताया वहीं संविधान दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि जनता को मौलिक अधिकारों के जागरूक होना चाहिए तथा प्रजातंत्र में सभी का सम्मान होना चाहिए
वहीं उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की ताकत और प्रजा का जनप्रतिनिधियों को सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान हमे एक दूसरे का सम्मान करना भी सिखाता है।
उमेश कुमार ने कहा कि प्रजा की ताकत का अंदाजा शायद कुछ जनप्रतिनिधियों को नही है इसलिए क़ई लोग आजाद भारत मे भी राजतंत्र की धौंस दिखाते हैं जिन्हें अब जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
वहीं इस मौके पर युवाओं में जोश भरते हुए उमेश कुमार ने कहा कि युवाओं को समाज को जागरूक करने में बड़ी भूमिका है और आज का युवा अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी चाहिए उन्हें समझना चाहिए कि अब राजा तंत्र नहीं प्रजातंत्र है और प्रजातंत्र की ताकत दिखाने में हमेशा अग्रणी होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *