रिपोर्ट पहल सिंह राणा,हाजी मोहम्मद शहजाद पूर्व विधायक ने बहादरपुर खादर बसपा कार्यकर्ताओं की ली मीटिंग ।

हाजी मोहम्मद शहजाद पूर्व विधायक ने बहादरपुर खादर बसपा कार्यकर्ताओं की ली मीटिंग ।

लक्सर। क्षेत्र के बहादरपुर खादर में आज हाजी मोहम्मद शहजाद पूर्व विधायक बसपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ एक मीटिंग ली जिसमे बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है।जो नेता बनाती है और बताया कि बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार बसपा का कार्यक्रम किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के आदर्शों पर दो बार बहादराबाद से विधायक रहा हूं। और उन्होंने यह भी कहा कि अगर बसपा का वजूद है।तो बसपा के नेताओं का भी वजूद है।क्योंकि बसपा ही एक सच्ची पार्टी है। जो नेता बनाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा बसपा जिसे भी टिकट देगी उसी के साथ रहकर काम किया जाएगा।उनके साथ इस सभा में घुंगरू पहलवान सुल्तानपुर ,इकबाल सिंह प्रधान मुबारकपुर , हसीम, सत्यप्रकाश, अंकित, संदीप, नैनपाल गुर्जर प्रधान, पप्पू शर्मा, संसार सैनी, जावेद खत्री, सोनिहाल, नेतराम, विक्रम, अमीर आलम पूर्व जिला पंचायत पति, आदेश चौधरी, काला प्रधान, ताहिर प्रधान, सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *