4 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर मंडलों की संयुक्त बैठक की,
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष काशी नाथ की अध्यक्षता में ज्वालापुर मैं हुई जिसमें प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई बैठक में विधान सभा रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पूरे विश्व में भारत को एक बेहतर पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष योगदान है और उनके देहरादून आगमन पर उन्हें सुनने के लिए आम जनमानस बेहद लालायित है उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा से कम से कम तीन हजार कार्यकर्ताओं की संख्या देहरादून रैली में पहुंचेगी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि पूर्व में भी रानीपुर विधानसभा को जो कार्यक्रम दिए गए हैं कार्यक्रमों की सफलता में उनका प्रमुख योगदान रहा 4 दिसंबर को होने वाली रैली को भी रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद योजनाबद्ध तरीके से सफल कराया जाएगा
इस अवसर पर बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रीता चमोली, मंडल अध्यक्ष शिवालिकनगर अमरीश शर्मा,मंडल अध्यक्ष चौक बाजार आशुतोष चक्रपाणि, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा,अतुल वशिष्ठ सहित पार्षद सभासद भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
