पथरी । क्षेत्र में लगातार लूट व चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही हैं आए दिन कहीं लूट कहीं चोरी हो रही हैं आखिर चोरो पर अंकुश कब लगेगा।
आखिर क्षेत्र में लूट व चोरी होना क्या मानते है कहि न कही गस्त समय से सही न होना कहि न कही सवालिए निशान खड़ा खरता है अगर समय से ग्रस्त हो तो लूट व चोरी हो ही नही सकती क्योकि जितनी भी घटनाये हो रही है उनका समय लगभग रात्रि के 1 से तीन के बीच का बताया जा रहा है इस लिए अगर गस्त समय से हो तो चोरी व लूट हो नही सकती लेकिन गस्त का कोई समय नही है आखिर पथरी पुलिस इन सब बातों लो लेकर सक्रीय नही दिखाई दे रही है एक के बाद एक लूट व चोरी हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। एक मामला आज फिर चोरी का सामने आया है पथरी क्षेत्र के जट बहादुरपुर गांव में मोहित कुमार की मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर देररात को 13 हजार की नकदी व नए पुराने मोबाइल चोरी कर ले गए जब सुबह मोहित अपनी दुकान पर गया तो देखा कि दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था और जब दुकान के अंदर घुस कर देखा कि मोबाइल नए व पुराने गायब मिले और नगद गल्ले में रखे ₹13000 थे वह भी गायब दिखाई दिए तुरंत मोहित कुमार ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच करनी शुरू कर दी और मोहित ने चोरी की तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है अब देखने वाली बात होगी लगातार चोरी व लूट की घटनाओं को क्षेत्र में चोर खुलेआम अंजाम दे रहे हैं उन पर कब तक अंकुश लग पाएगा।
वही फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने बताया कि मोहित कुमार ने दुकान में नगदी व मोबाइल चोरी होने की तहरीर दी है जिसमें 13000 की नगदी व नए पुराने मोबाइल चोरी होना बताया गया है मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
