बड़ी खबर;- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जर्नल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में तीन दिन (9 से 11 दिसम्बर) तक का राजकीय शोक घोषित करने के निर्देश दिए है।
आपको बतादे कि आज तमिलनाडु के कुन्नर जिले में सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस हो गया है इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत ओर उसकी पत्नी समेत 13 लोगो की मौत हो गयी है प्रदेश भर में सरकार ने सीडीएस जर्नल बिपिन रावत के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है राजकीय शोक नो दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश में सरकारी स्तर पर मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नही किये जायेंगे साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जर्नल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत ओर अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा की देश की सुरक्षा को अपने साहसिक निर्णय ओर सैन्य बलों का मनोबल ऊँचा बनाये रखने के लिए जर्नल रावत देश के प्रति योगदान देने में हमेशा याद रखा जायेगा।
