जनरल बिपिन रावत के निधन पर बसपा कार्यालय पर रखा गया 2 मिनट का मौन।

जनरल बिपिन रावत के निधन पर बसपा कार्यालय पर रखा गया 2 मिनट का मौन।

लक्सर । आज बसपा कार्यालय पर पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के नेतृत्व में उत्तराखंड के महान योद्धा जनरल विपिन रावत के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया।पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि भारत देश ने एक ऐसा जनरल योद्धा खो दिया है।जिसकी भरपाई सदियों तक भी भारत में नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा जनरल बिपिन रावत ने कई बार दूसरे देशों की हेकड़ी निकाल दी।और उनको उन्हीं के घर में घुसकर जवाब दिया उन्होंने कहा जिस तरह से जनरल बिपिन रावत हेलीकॉप्टर में अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे।और कुछ ही दूरी पर वह पहुंचने वाले थे तभी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।और दोनों पति पत्नी सहित एक दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हो गई।जिसमें भारत देश के लोग हर पार्टी के नेता कार्यकर्ता उनकी ईमानदारी को सलाम कर रहे है। और आज बसपा कार्यालय पर उनको श्रद्धांजलि देते हुये दो मिनट का मौन रखा गया है।
इस मौके पर मोहम्मद शहजाद प्रभारी बसपा विधानसभा लक्सर, राजेश कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डॉ चरण सिंह विधानसभा अध्यक्ष लक्सर, नेतराम सोनियाल कार्यालय प्रभारी, विक्रम सिंह विधानसभा प्रभारी, भूपेंद्र सिंह सेक्टर अध्यक्ष ,ओमप्रकाश प्रधान मखयाली कला, चौधरी इकबाल प्रधान, आदेश कुमार, जाकिर अंसारी, धर्म सिंह, तनवीर अहमद, आदि दर्जनों व्यक्ति इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *