बहादराबाद। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी किशनपुर के प्रबंधक जयंत चौहान के आदेशानुसार तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया तथा सभी छात्र छात्राओं के द्वारा खूब बढ़-चढ़कर विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया और पूरे हर्ष और उल्लास के साथ इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रबंधक जयंत चौहान के द्वारा बताया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल का होना भी अति आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही एक अच्छी शिक्षा प्रदान की जा सकती है इसलिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति रूचि लेनी चाहिए तथा खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए।
इस खेल के आयोजन में प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह क्रीड़ा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मास्टर सत्यपाल मास्टर रामकुमार मास्टर सत्येंद्र आदि ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया
