राहुल गांधी की रैली को कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत।
लक्सर देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली की सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने ताकत झोंक दी है। एआइसीसी के पर्यवेक्षक के साथ कांग्रेसियों ने लक्सर में जनसंपर्क अभियान चलाया।16 दिसंबर को राहुल गांधी देहरादून में रैली को संबोधित करेंगे।कांग्रेसी रैली को सफल बनाने में जुटे हैं।एआइसीसी से आए पर्यवेक्षक विजय त्यागी के साथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी,डा. अंतरिक्ष सैनी,हरपाल प्रधान, मुकेश नामदेव, बाबूराम,लोकेश कुमार,बृजपाल सोनू पालीवाल,तुषार खटीक आदि कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी वार्ड और देहात के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए।व्यक्तियों को रैली की जानकारी दी।उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में व्यक्तियों से रैली में शामिल होने की अपील की।पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी। लक्सर क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला पुरूष रैली में शामिल होंगे।
