मास्टर कुशलपाल सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुचे देहरादून,

मास्टर कुशलपाल सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुचे देहरादून,

लक्सर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज विजय सम्मान रैली का आयोजन देहरादून में किया गया है विदित है कि भारत में विजय दिवस प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में मनाया जाता है इस जीत के कारण ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए थे। साथ ही इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया था,इसी मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देहरादून में विजय सम्मान रैली आयोजित कर सैनिकों का सम्मान किया जा रहा है
लक्सर से कांग्रेस नेता मास्टर कुशल पाल सैनी के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग रैली में गए, इस मौके पर कुशल पाल सैनी ने कहा कि भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे तथा बांग्लादेश का उदय हुआ था।रैली में जाने वालों में कुशल पाल सैनी, ईश्वर चंद्र अग्रवाल,जोगेंद्र चौधरी, विजयपाल सैनी, सुशील पांचाल, राकेश सैनी, सोनू कश्यप, प्रधान सत्यपाल सैनी, हरपाल सिंह, फिरोज सिद्दीकी, राम गोपाल चौहान,ऋषि पाल सैनी, अजीत सिंह, सतेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे वही दरगाह पुर से भी आरिफ प्रधान जगबीर सिंह पूर्व प्रधान कमल चौधरी पूर्व प्रधान मांगेराम राजकुमार अशरफ अली आदि भारी संख्या में देहरादून पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *