खेलेगा ख़ानपुर जीतेगा ख़ानपुर की धूम से गूंज उठा खानपुर में उमेश कुमार व सुरेश रैना को दिखने के लिए उमडा जनसैलाब,

खेलेगा ख़ानपुर जीतेगा ख़ानपुर की धूम से गूंज उठा खानपुर में उमेश कुमार व सुरेश रैना को दिखने के लिए उमडा जनसैलाब,

खानपुर। विधानसभा पर भावी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार द्वारा पूरी विधानसभा में आज सुबह से ही जोर शोर से तैयारियां की गई थी जिसमें ढंडेरा से नगला इमरती होते हुए लंढौरा क्षेत्र में उनका काफिला पहुंचा तो लोगों का धूम धाम के साथ काफिला खानपुर क्षेत्र में पहुंचा आपको बताते चलें कि इंटरनेशनल क्रिकेटर सुरेश रैना व वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के आवाह्न पर ख़ानपुर मैं जहां पहले से ही लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा था
ख़ानपुर क्षेत्र में समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के आवाह्न पर इंटरनेशनल क्रिकेटर सुरेश रैना पहुँचे पहली बार ख़ानपुर की सरजमी पर इस्तकबाल किया और चारों ओर से उनको देखने के लिए भीड़ का ताता लगा रहा
आपको यह भी बताते चले कि ढंढेरा महाराणाप्रताप कॉलेज में हेलीकॉप्टर से उतरकर रैली लँढोरा पहुँची जहाँ जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद हेलीकॉप्टर से खानपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके दल्लावाला में जनता से उन्होंने मुलाकात की जहाँ रैना को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी उमेश कुमार के आवाहन पर इससे पहले यहाँ इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहम्मद शमी पहुंचे थे । उमेश कुमार ने बताया कि अब ख़ानपुर खेलेगा भी औऱ जीतेगा भी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में वो इंटरनेशनल क्रिकेटर को यहाँ की जनता से रूबरू करवा रहे हैं वहीं आईपीएल क्रिकेटर जावेद खान कुछ ही दिनों बाद यहाँ के स्थानीय युवाओं को क्रिकेट के गुण सीखाना शुरू करेंगे जिससे ख़ानपुर का युवाओ का भविष्य क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। ख़ानपुर क्षेत्र में उमेश कुमार लगातार सक्रिय हैं जहाँ वो लगातार समाजहित के कार्यो को करवा रहे हैं। और ढंडेरा के मिलापनगर में गंदे तालाब से जहां उन्होंने हजारों लोगों को राहत दिलाई है वहीं पासापुर औऱ कुड़ी नेतवाला में पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाकर जनता को बड़ी समस्याओं से निजात दिलाई है। जिसका लोग खुलकर सहयोग और समर्थन कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना उमेश कुमार बराबर सहयोग कर रहे हैं और विकास कार्यों को ऊंचाइयों पर ले जा रहे है जीता कर भेजेंगे तो लोगों की जबा पर है ग्रामीणों का कहना है कि उमेश से हमे बहुत उम्मीद है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जो काम बीस वर्षों से यहाँ काबिज जनप्रतिनिधि नही करवा पाए उन्हें उमेश कुमार ने महज बीस दिनों मे करके दिखा दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *