हरिद्वार। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरिद्वार द्वारा ग्राहक जागरण पखवाड़ा का शुभारंभ मां गंगा को दीप प्रज्वलित कर महाराज अग्रसेन घाट पर आज को किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख आरोग्य आयाम डॉक्टर कुरले द्वारा की गई तथा संचालन जिलाध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने किया।

हरिद्वार। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरिद्वार द्वारा ग्राहक जागरण पखवाड़ा का शुभारंभ मां गंगा को दीप प्रज्वलित कर महाराज अग्रसेन घाट पर आज को किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख आरोग्य आयाम डॉक्टर कुरले द्वारा की गई तथा संचालन जिलाध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने किया।
अपने संबोधन में विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि आज से संस्था द्वारा जागरण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है हमारा उद्देश्य राष्ट्र हित में लोगो को जागरूक करना तथा उनके उपभोक्ता अधिकारों के लिए संघर्ष करना तथा प्रवोधन एवम निराकरण करना है उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश में संस्था द्वारा जागरण पखवाड़ा लगातार सभी प्रदेशों में जारी है।
आरोग्य आयाम के राष्ट्रीय प्रमुख डाक्टर कुरेले ने कहा कि संस्था उपभोक्ता सरक्षण अधिनियम के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है और लोगो को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कार्य कर रही है समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने ग्राहक पंचायत के पाच आयाम आहार,विहार,निवास,शिक्षा, आरोग्य के बारे में संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला।
इसी श्रंखला में अपने संबोधन में जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा देश में जारी जागरण पखवाड़ा के तहत सदस्य बनाकर अधिक से अधिक संख्या में तहसील एवम ब्लॉक स्तर पर जाकर लोगो को जागरूक करना ही हमारा उद्देश्य है। संस्था के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा एवम सदस्य गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी को मिलकर कार्य करने से संगठन को लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह वर्ष संगठन विस्तार करने का है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्याय हिमांशु सैनी, प्रतीक त्यागी,सचिव सुधाशु जोशी, सदस्य चंद्र मोहन शास्त्री, सुशील कुमार,कविता, महिला प्रमुख मीनू शर्मा, प्रियंका, नवनीत भारद्वाज,संजय चौहान, लकी, अखिलेश शर्मा,गोविंद सिंह बिष्ट,प्रदीप वर्मा,अनिल कुमार आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।
0 Minutes
Uncategorized
जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू एलपीजी गैस की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को लिखा पत्र।
0 Minutes
Uncategorized
हत्या कांड प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अभियुक्त नेपाली युवक को किया गिरफ्तार।