बढ़ी खबर
भाजपा ने 20 वर्षों तक सैनी समाज को ठगा-अब कांग्रेस का देंगे साथ-सरकार में होगी भागीदारी ;-साहब सिंह सैनी,
रुड़की ( संजय लाम्बा) पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सैनी समाज को पिछले 20 वर्षों से भावनात्मक रूप से बेवकूफ बनाया है। अब सैनी समाज वास्तविकता समझ चुका है। सैनी समाज इस बार कांग्रेस के साथ चलेगा तथा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की ग्यारह विधान सभा सीटों में से प्रत्येक सीट को जिताने तथा हराने की क्षमता सैनी समाज रखता है। सैनी समाज के सहयोग से इस बार प्रदश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ।
साहब सिंह सैनी हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे एक सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। उन्हे पार्टी जहां से टिकट देगी वे वहां से चुनाव लडने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रविवार 26 दिसंबर को सैनी समाज की एक सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रतिभाग करेंगे। यह सभा शेरपुर गांव के वेडिंग प्वाइंट में आहूत की गई है।
साहब सिंह सैनी ने कहा कि इस सभा में सैनी समाज भारी संख्या में प्रतिभाग हेतु उत्सुक है। प्रेस कांफ्रेंस को ऑल इंडिया सैनी सभा के जिला अध्यक्ष ई0 कर्ण सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि सैनी समाज इस बार साहब सिंह सैनी के नेतृत्व में संपूर्ण जिले हरिद्वार में संगठित हो चुका है। कहा कि जिले में कृषि क्षेत्र में सबसे अधिक संख्या में सैनी समाज है लेकिन भाजपा ने रुड़की मंडी समिति और इकबालपुर गन्ना समिति की जिम्मेदारी त्यागी समाज के लोगों को दी यहां भी सैनी समाज की उपेक्षा की गई। 26 दिसंबर को होने वाले सैनी जन सैलाब यह पूर्ण रूप से सिद्ध हो जायेगा। अपने संबोधन में प्रेम चंद सैनी ने विस्तृत रुप में समझाया कि सैनी समाज भाजपा को छोड कर साहब सिंह सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ जा रहा है। उन्होंने कहा कि साहब सिंह सैनी में लीडरशीप की भरपूर क्षमता है। कहा कि जिले का सैनी समाज एकजुट होकर साहब सिंह सैनी के साथ है।प्रेस वार्ता में समय सिंह सैनी प्रधानाचार्य, ठेकेदार चमन लाल सैनी, पूर्व गन्ना सचिव कर्म सिंह सैनी, अशोक सैनी बृजपाल सैनी अरविंद सैनी, राजीव सैनी , राजीव सैनी धनौरी, प्रधान टीका राम सैनी, दीपक सैनी, राहुल सैनी, जयचंद सैनी, रोहितास सैनी, ई०सुरेश चंद सैनी ,जोगिन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।
