आज गांव तासीपुर व बहुउद्देश्य किसान सेवा सहकारी समिति मंगलौर पश्चिमी जनपद हरिद्वार मैं किसान सभा का आयोजन किया गया।
किसान सभा में सभी सम्मानित किसानों का मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ राम भजन सिंह द्वारा स्वागत किया गया। तथा किसान सभा के मुख्य अतिथि दिल्ली से आए हुए इफको उत्तराखंड के कोऑर्डिनेटर गिरीश चंद्र शर्मा व उत्तराखंड राज्य के विपणन प्रबंधक आरके श्रीवास्तव व हरिद्वार से मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ राम भजन सिंह, एस एफ ए ओमवीर सैनी, इफको एमसी से अंकुश चौधरी उपस्थित हुए। जिसमें डॉ राम भजन सिंह द्वारा फर्टिलाइजर संतुलित मात्रा के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। व एनपीके कंसोटिया के महत्व किसानों को समझाइए तथा आरके श्रीवास्तव द्वारा नैनो यूरिया व सागरिका तरल के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई ।
तथा नैनो यूरिया से जल प्रदूषण मिट्टी प्रदूषण वायु प्रदूषण पर्यावरण का बचाव होता है व नैनो यूरिया के प्रयोग से किसानों को लगभग 8 से 10 फीसदी तक उपज में बढ़ोतरी मिली है। व यूरिया के एक बैग से लगभग 10 फीसदी तक सस्ता भी है। तथा गिरीश चंद्र शर्मा द्वारा किसानों द्वारा उपयोग किया जा रहा दानेदार यूरिया की मात्रा को आधा करके दो स्प्रे नैनो यूरिया व सागरिका तरल की जानकारी दी इफको एमसी से अंकुश चौधरी द्वारा इफको एमसी की दवाइयों के बारे में जानकारी दी। व किसान सभा के बाद गांव नगला ऐमाद नैनो डीएपी के परीक्षणों को देखा गया। व जिस में देखा गया नैनो डीएपी के द्वारा लगाए गए प्लॉट में रिजल्ट बहुत अच्छे आ रहे हैं। तथा किसानों द्वारा भी आने वाले टाइम में नैनो डीएपी को बहुत अच्छा बताया। जिसमें उपस्थित किसान मामचंद त्यागी, यशपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, शादी राम ,वेद राम,आदि किसान उपस्थित हुए।
