श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की छात्र ने योग में जीता कांस्य पदक,

श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की छात्र ने योग में जीता कांस्य पदक,

हरिद्वार । श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार के योग विभाग की छात्रॎ अंजलि शर्मा ने गुजरात में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय योगॎसन स्पोर्ट चैम्पियनशिप 2021-22 में अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे महाविद्यालय एवं उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। यह चैम्पियनशिप योगाशन स्पोर्ट एसोसियेशन, गुजरात में लकुलीश योग विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में 17 दिसम्बर से आयोजित की गयी थी।
आज श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के योग विभाग ने अंजलि शर्मा की इस उपलब्धि पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.के. सिंहदेव ने बताया कि अंजलि शर्मा की इस उपलब्धि से महाविद्यालय का यश बढ़ा है। उन्होंने सभी छात्रॊ को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि जीवन में सफल होना है तो हमें विद्यार्थी अवस्था में कठोर परिश्रम करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. निरंजन मिश्र ने की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवीन्द कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. मंजुपटेल, डॉ. आशिमा श्रवण, डॉ. दीपक कोठारी, डॉ. आलोक सेमवाल, डॉ. रमन सिंह चौहान, गौरव असवाल, योग प्राध्यापक मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *