हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. राकेश कुमार द्वारा 24 दिसम्बर,को विधिवत ढ़ग से आयोग में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य प्रो(डा0) जे.एम.एस.राणा द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 राकेश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. राकेश कुमार द्वारा 24 दिसम्बर,को विधिवत ढ़ग से आयोग में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य प्रो(डा0) जे.एम.एस.राणा द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 राकेश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर आयोग के समस्त सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 राकेश कुमार उत्तराखण्ड कैडर के वर्ष 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के अधिकारी रहे हैं। आई.ए.एस.के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आप उत्तर प्रदेश विभिन्न जनपदों यथा-महाराज गंज, सिद्धार्थ नगर, महोबा आदि जिलों के जिलाधिकारी रहे हैं तथा साथ ही उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के पश्चात जनपद पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं नैनीताल के जिला अधिकारी भी रहे हैं। उत्तराखण्ड शासन के अन्तर्गत सचिव- शिक्षा एवं सचिव-स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, राजस्व आदि के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आपने एक विशिष्ट छाप छोड़ी है। आप केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पूर्व तक यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत भारत के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यरत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।